Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEP vs NED: नीदरलैंड ने नेपाल को छह विकेट से हराया , जानिए कैसा रहा मुकाबला

June 5, 2024

NEP vs NED: नीदरलैंड ने नेपाल को छह विकेट से हराया , जानिए कैसा रहा मुकाबला

डलास : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मैक्स ओ‘डाउड की नाबाद (54) रनों की अर्धशतकी पारी के दम पर नीदरलैंड ने टी-20 विश्वकप के ग्रुप डी मुकाबले में नेपाल की टीम की छह विकेट से हरा दिया है। बारिश के कारण देर से शुरु हुए टी-20 विश्वकप के सातवें मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल शुरुआत बेहद खराब रही और 3.1 ओवर में 15 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद तो नीदरलैंड के गेंदबाजों के आगे नेपाल का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

कप्तान रोहित पॉडेल सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। अनिल साह (11), गुलशन झा (14) केसी करण (17) रन बनाकर आउट हुए। छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। नेपाल की पूरी टीम 19.2 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल, लोगन वैन बीक ने तीन-तीन विकेट लिए । पॉल वैन मीकरेन और बास डलीडे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। 107 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर मे माइकल लेविट (1) का विकेट गवां दिया।

इसके बाद मैक्स ओ‘डाउड ने विक्रमजीत सिंह के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट लिए 40 रन जोड़े। विक्रमजीत सिंह (22), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (14) और स्कॉट एडवर्ड्स(5) रन बनाकर आउट हुए। मैक्स ओ‘डाउड ने 48 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। बास डलीडे 11 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 109 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी और अबिनाश बोहरा ने एक-एक विकेट लिया। 20 रन देकर तीन विकेट लेने वाले टिम प्रिंगल प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें