Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभ्यास मैचों के लिए सितंबर की शुरुआत में ही भारत आयेगी नीदरलैंड टीम

August 3, 2023

अभ्यास मैचों के लिए सितंबर की शुरुआत में ही भारत आयेगी नीदरलैंड टीम

बेंगलुरू: आईसीसी विश्व कप 2023 के लिये अपनी तैयारियां पुख्ता करने के मकसद से नीदरलैंड टीम कुछ अभ्यास मैच खेलने सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही भारत आ जायेगी । मैचों की तारीखों और स्थान पर अभी काम हो रहा है । नीदरलैंड क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया ,‘हम कुछ दिन पहले ही भारत पहुंच रहे हैं । हम आधिकारिक अभ्यास मैचों से पहले कुछ मैच खेलेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ये मैच हमारे लिये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले महीने विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने के बाद से हमने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली है ।’’ बेंगलुरू में अभ्यास मैचों के बाद डच टीम हैदराबाद या त्रिवेंद्रम में आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी । नीदरलैंड को विश्व कप में पहला मैच छह अक्टूबर को पाकिस्तान से और दूसरा नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड से हैदराबाद में खेलना है ।नीदरलैंड विश्व कप में पांचवीं बार खेल रही है लेकिन 2011 के बाद यह उसका पहला विश्व कप होगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें