Site icon Dainik Savera Times

क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान, एक पारी में बने 534 रन

New record in cricket history : अमृतसर। पंजाब स्टेट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज एजीए गांधी ग्राउंड में अमृतसर और तरनतारन की टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया।

अभिषेक के 233 रन से धमाकेदार जीत

इस मुकाबले में अमृतसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तरनतारन को 220 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस मैच में शहर के उभरते सितारे एवं भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अमृतसर की ओर से खेलते हुए मात्र 91 गेंदों में विस्फोटक 233 रन बनाए। अपनी इस यादगार पारी के दौरान उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए। टीम के कप्तान अभिनव शर्मा ने 51 रन तथा अभय चौधरी ने शानदार 93 रनों का योगदान दिया। इस अवसर पर एजीए गांधी ग्राउंड, अमृतसर के सचिव सागर मेहरा ने अमृतसर टीम एवं अभिषेक शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है।

अभिषेक शर्मा ने ठोके 91 गेंदों में 233 रन

उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा अपने घरेलू मैदान पर आए, अपने पुराने साथियों के साथ खेले और टीम के लिए शानदार योगदान देते हुए ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो अपने आप में एक विश्वस्तरीय रिकॉर्ड है। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सौरभ सेठ, जो मैच का आनंद लेने के लिए विशेष रूप से पहुंचे थे, ने भी अमृतसर टीम और अभिषेक शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। इस मैच में शहर के उभरते सितारे एवं भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अमृतसर की ओर से खेलते हुए मात्र 91 गेंदों में विस्फोटक 233 रन बनाए। अपनी इस यादगार पारी के दौरान उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए। टीम के कप्तान अभिनव शर्मा ने 51 रन तथा अभय चौधरी ने शानदार 93 रनों का योगदान दिया।

Exit mobile version