Site icon Dainik Savera Times

ICC ने बदले वनडे के नियम, इस दिन से होंगे लागू

New rules for ODI

New rules for ODI

New rules for ODI : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हमेशा से क्रिकेट खेल को और रोमांचक बनाने के लिए नियमों में बदलाव करता आया है। इस बार भी ICC कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है, जो 1 जून से लागू होंगे। ये बदलाव व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट दोनों में होंगे। इन नए नियमों का उद्देश्य गेंद और बल्ले के बीच की प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाना है। इससे खेल में और रोमांच देखने को मिलेगा और दर्शकों का ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। इनमें से कुछ नियम खेल की गति और तकनीक को प्रभावित करेंगे। तो आइए जानते है ICC द्वारा बदले गए नियम…

ODI के नियम में बदलाव-
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब वनडे मैच में पूरे 50 ओवरों के लिए दो नई गेंदों का इस्तेमाल होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले 34 ओवरों तक दोनों गेंदें खेली जाएंगी। इसके बाद, बॉलिंग करने वाली टीम को सिर्फ एक ही गेंद का चयन करना होगा, जबकि दूसरी गेंद को रिजर्व रखा जाएगा। यह बदलाव खेल में रणनीति को नया आकार देता है। साथ ही, यदि कोई वनडे मैच बारिश या अन्य कारणों से 25 ओवर से कम खेला जाता है, तो दोनों पारियों में केवल एक-एक गेंद का ही प्रयोग होगा।

कनकशन के नियम में भी बदलाव-
मैच में प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों को चोट लगना एक सामान्य बात है। इसीलिए, दोनों टीमों को बैकअप के लिए 5 खिलाड़ी दिए जाएंगे। इनमें एक बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर होगा और एक स्पिनर को भी इसमें शामिल किया गया है। अगर मैच के दौरान बदले गए खिलाड़ी को भी चोट लग जाती है, तो अंपायर को यह अधिकार होगा कि वह किसी नए खिलाड़ी को मैदान पर उतारे।

इस दिन से लागू होंगे ये नियम?
आईसीसी के नए नियम 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में लागू हो सकते हैं। इन नियमों का उद्देश्य खेल को और भी बेहतर और रोमांचक बनाना है। इसके अलावा, वनडे और टी20 क्रिकेट के नियमों में भी बदलाव किया गया है, जो क्रमशः 2 और 10 जुलाई को लागू होंगे। ये बदलाव तब होंगे जब बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

Exit mobile version