Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंगलैंड दौरे की तैयारियों के लिए स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र

May 16, 2026

इंगलैंड दौरे की तैयारियों के लिए स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंगलैंड दौरे की तैयारियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच से पहले यह जानकारी दी। केकेआर ने कहा कि रचिन रविंद्र इंगलैंड के आगामी टैस्ट दौरे से पहले लाल गेंद क्रिकेट की तैयारी शुरू करने के लिए घर लौटे हैं।

आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने रविंद्र को दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन वह इस सीजन टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके। फ्रेंचाइजी ने मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर कैमरून ग्रीन को प्राथमिकता दी।

26 वर्षीय रविंद्र अब इंगलैंड दौरे से पहले टैस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। न्यूजीलैंड की टीम तीन टैस्ट मैचों की सीरीज से पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी।
न्यूजीलैंड इस समय 2025-27 विश्व टैस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें