Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, इन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

March 19, 2025

T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, इन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

New Zealand announced the team : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 मार्च से टी20 सीरीज खेली जानी है। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की इस टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सोफी डिवाइन, अमेलिया केर और ली ताहुहु की न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है। सूजी बेट्स अंतरिम कप्तान होंगी जबकि इसाबेला गेज चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हो सकीं। उनके स्थान पर पॉली इंग्लिस को टीम में शामिल किया गया है। बेला जेम्स भी टीम में वापस आ गई हैं।

35 वर्षीय सोफी डिवाइन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जनवरी में अवकाश लिया था। ऑलराउंडर ने ड्रीम 11 सुपर स्मैश, महिला प्रीमियर लीग और श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में भाग नहीं लिया था। अपनी वापसी पर डिवाइन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उन्हें पुनः ध्यान केन्द्रित करने के लिए कुछ समय मिला है और वह पुनः खेलने के लिए उत्सुक हैं।

टीम में इन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

बता दें कि श्रीलंका सीरीज से बाहर रहने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेटर अमेलिया केर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह मुंबई इंडियंस के साथ डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब जीतने में सफल रहीं, जहां उन्होंने 18 विकेट लिए और पर्पल कैप जीती। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेटर ली ताहुहु दिसंबर में ग्रेड-दो हैमस्ट्रिंग टियर से उबरने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं।

वही अगर न्यूजीलैंड की बेस्ट क्रिकेटर बेला जेम्स की बात करें तो वो श्रीलंका सीरीज में नहीं खेल पाई थीं और अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर पाई हैं। वही अब उन्होंने 17 मार्च को अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह 19 मार्च को टीम के साथ ऑकलैंड जाएंगी। मेजबान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज 21 से 26 मार्च तक ऑकलैंड, माउंट माउंगानुई और वेलिंगटन में खेली जाएगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है।

3 मैचों की T20I सीरीज का शेड्यूल:

पहला T20I मैच: शुक्रवार 21 मार्च – ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा T20I मैच: रविवार 23 मार्च – बे ओवल, टौरंगा
तीसरा T20I मैच: बुधवार 26 मार्च – स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: सूजी बेट्स (कप्तान), ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, फ्रान जोनास, जेस केर, मेली केर, रोजमेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहू।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें