Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

April 29, 2024

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को टी20 विश्व कप 2024 के लिए केन विलियमसन की कप्तानी में अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए में 1 जून से शुरू होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह ऐलान सोमवार को दो बच्चों से कराया। बच्चों में लड़की का नाम मटिल्डा और लड़के का नाम एंगस है। इसका एक वीडियो एनजेडसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया जो अब सुर्खियों में है।

वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले मेगा-इवेंट से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं, वल्र्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट का यह वीडियो वायरल हो गया और नेटिज़न्स एनजेडसी की अपनी टीम को सार्वजनिक करने की अनोखे शैली से आश्चर्यचकित हैं। कुछ ने अन्य बोडरें को भी ऐसा कुछ नया करने का सुझाव दिया।

यह पहली बार नहीं था कि न्यूजीलैंड ने बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा करने का अनोखा तरीका अपनाया। पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के परिवार वालों से टीम का ऐलान कराया था।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फग्र्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउदी।

ट्रैवलिंग रिजर्व- बेन सियर्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें