Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

NZ vs WI, ODI : न्यूजीलैंड ने वैस्ट इंडीज को हराकर 3-0 से सीरीज की अपने नाम

November 22, 2025

NZ vs WI, ODI : न्यूजीलैंड ने वैस्ट इंडीज को हराकर 3-0 से सीरीज की अपने नाम

हैमिल्टन : न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वन डे में वैस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वैस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान शाई होप का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, शैफर्न रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 3 विकेट लिए। जैकब डफी और कप्तान सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी।

कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर शीर्ष 3 बल्लेबाजों को खो दिया था। इसके बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवैल ने 5वें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम के लिए जीत का दरवाजा खोल दिया। चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आऊट हुए। ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सैंटनर 9 रन बनाकर आऊट हुए। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

ये भी पढ़ें : US Israel Iran War: तबाही मचाने के लिए तैयार है ईरान, सुरंग में भरे पड़े दिखे शाहेद ड्रोन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें