Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड के बॉलर Matt Henry पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के मैट हैनरी चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि चौथे और 5वें टी20 के लिए टीम में चुने गए तेज गेंदबाज चोट के कारण टीम में शामिल नहीं होंगे और अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे। मैट हैनरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सैमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के दौरान आऊटफील्ड में डाइव करते समय दाहिने कंधे में चोट लग गई थी। चोट और दाहिने घुटने की समस्या के कारण उन्हें भारत के खिलाफ टूर्नामैंट के फाइनल से बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए चुने गए जैक फाउलकेस को प्रतिस्थापन के तौर पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, विल ओ‘रूर्के, जिन्हें पहले 3 मैचों के लिए चुना गया था, अब न्यूजीलैंड की गेंदबाजी लाइनअप में काइल जैमिसन की जगह अंतिम दो मैचों में भी खेलेंगे।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

Exit mobile version