Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

ऑकलैंड: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और टॉम लैथम (नाबाद 63) की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 22 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-1 की बढ़त बना ली। लैथम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को लैथम और डेवोन कॉन्वे (39) ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की सांझेदारी हुई।

इसके बाद टिम रॉबिन्सन (17) जल्दी आउट हो गए, लेकिन लैथम ने 55 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाकर टीम को 16.2 ओवर में जीत दिला दी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। नकोबानी मोकोएना ने नाबाद 26 रन बनाए, जबकि जॉर्ज लिंडे (23) और अन्य बल्लेबाजों ने छोटा योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर और बेन सियर्स ने 2-2 विकेट लिए।

Exit mobile version