Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टैस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टैस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेना वाला यह गेंदबाज इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टैस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेगा।

साउदी के नाम 770 विकेट हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए अंतिम सीरीज होगी। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह उसके लिए उपलब्ध रहेंगे। साउदी ने एक बयान में कहा, ‘न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था।

18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।‘ इंगलैंड श्रृंखला के बाद, साउदी क्रिसमस के बाद यह निर्णय लेंगे कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अंतिम सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे या नहीं।

Exit mobile version