Site icon Dainik Savera Times

नेमार के ब्राजील के साथ ट्रेनिंग करने की उम्मीद

दोहा: नेमार के फिर ब्राजील के साथ ट्रेनिंग की उम्मीद है जबकि लेफ्ट बैक एलैक्स टेलेस और फॉरवर्ड गैब्रिएल जीसस कैमरून के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद बचे हुए विश्व कप मुकाबलों से बाहर हो गए। नेमार सर्बिया के खिलाफ टीम के शुरुआती ग्रुप मुकाबले में टखना चोटिल करा बैठे थे और अब उनके तब से पहली बार टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है।

ब्राजील टीम के डॉक्टरों ने कहा कि वे ट्रेनिंग सत्र के बाद फिर से चोट का आकलन करेंगे और फैसला करेंगे कि नेमार सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ राउंड 16 मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। नेमार शुक्रवार को लुसैल स्टेडियम में अपने साथियों के साथ थे और वह ठीक लग रहे थे। वह बिना लंगड़ाए चल रहे थे और बिना किसी परेशानी के थोड़े समय के लिए गेंद से भी खेले। अभ्यास खत्म होने के बाद लॉकर रूम की ओर जाते समय उन्हें मैदान पर ‘जागिंग’ करते हुए देखा गया।

Exit mobile version