Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में घुटने की चोट के बाद रोते हुए बाहर गए नेमार

October 18, 2023

ब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में घुटने की चोट के बाद रोते हुए बाहर गए नेमार

 

मोंटेवीडियो:  उरूग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 2 . 0 से मिली हार के दौरान पहले हाफ में घुटने में चोट लगने के कारण ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार रोते हुए मैदान से बाहर गए। 31 वर्ष के नेमार 44वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए । दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे।

उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था । उनकी जगह रिचार्लिसन ने मैच खेला ।वह बैसाखियों के सहारे स्टेडियम से बाहर गए । ब्राजील के डॉक्टर रौद्रिगो लसमार ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि उनकी चोट किस स्तर की है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टेस्ट किये हैं और कल फिर करेंगे। इन 24 घंटों में पता चलेगा कि चोट कैसी है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें