Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईपीएल के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

May 7, 2023

आईपीएल के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

चेन्नई: पुलिस ने चेन्नई में चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम और उसके आसपास आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल मैच के टिकटों की काला बाजारी करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि गहन निगरानी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 19 टिकट और 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। सूत्रों ने कहा कि कुल सात मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें