Site icon Dainik Savera Times

नीता अंबानी ने क्रिकेट प्रेमियों को दी बधाई… कही यह बात

 

मुंबई: अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर अध्यक्ष नीता अंबानी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किये जाने पर बधाई दी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में चल रही आईओसी की बैठक में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला लिया गया।

आईओसी प्रेसिडेंट थॉमस बाख ने सोमवार को यहां इसकी आधिकारिक घोषणा की। क्रिकेट के अलावा बेसबाल एंड सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबाल, स्क्वॉश, और लैक्रूज को भी लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।

Exit mobile version