Site icon Dainik Savera Times

भारत का फिडे वर्ल्ड एम्योच्योर चेस चैम्पियनशिप में Nitin Rathore करेंगें प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़: जीरकपुर के नितिन राठौर ओमान की राजधानी मस्कट में 1 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाली फिडे यानि वर्ल्ड चैस फेडरेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ल्ड एम्योच्योर चैस चैम्पियनशिप के लिये भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओमान चैस कमेटी ने खिलाड़ियों और संघ से एक पत्राचार मे नीतिन इस वैश्विक आयोजन के दौरान नौ राउंड्स के इस चैम्पियनशिप के लिये आमंत्रित किया है। नीतिन की क्वालिफिकेशन का आधार इसी वर्ष फरवरी 2023 में आयोजित नैश्नल चैस चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन था जिसके चलते उन्होंनें न केवल अपनी रेटिंग में सुधार किया बल्कि फिडे के इंटरनैश्नल मंचों के लिये जगह पक्की भी की।

नितिन ने बताया कि वे आयोजन के लिये भाग लेने के लिये उत्सुक जो कि उनकी रेटिंग में ओर अधिक सुधार करने में सहायक होगा। इससे पूर्व वे मलेशिया में आयोजित वर्ल्ड वर्सिटी चैंपियनशिप, कोलंबो में आयोजित श्रीलंका ओपन और थाईलैंड में आयोजित मलेशिया ओपन में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नितिन अपनी मां (अनीता प्रसाद – इंटरनैश्नल प्लेयर) पिता (बैजनाथ प्रसाद, इंटरनैश्नल फिडे रेटिड चैस प्लयेर) और बहन (श्वेता राठौर पूर्व महिला चैस चैंम्पियन – पंजाब) के साथ गत तीन दशकों से चैस कैरियर के लिये समर्पित है।
नितिन फिडे द्वारा नियुक्त आर्बिटर और चैस डिवलपमेंट इंस्ट्रक्टर के साथ साथ वे चैस मंत्रा ऐकेडमी के अधीन कई नैश्नल और इंटरनैश्नल स्तर के खिलाड़ियों को कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। नीतिन और श्वेता पंजाब युनिवर्सिटी चैस टीम के खेल विभाग द्वारा प्रमाणित कोच भी हैं।

चैस को समर्पित राठौड परिवार की इस प्रतिबद्धता के चलते उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सपरिवार हॉट सीट पर प्रतियोगिता खेलने का मौका भी प्राप्त हुआ।

Exit mobile version