Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मनी की नोमा नोहा अकुगी हैम्बर्ग ओपन के फाइनल में

July 29, 2023

जर्मनी की नोमा नोहा अकुगी हैम्बर्ग ओपन के फाइनल में

हैम्बर्ग: जर्मनी की युवा नोमा नोहा अकुगी ने पहली बार किसी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में खेलते हुए हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया । दुनिया की 207वीं नंबर की खिलाड़ी 19 वर्ष की नोहा अकुगी ने रूस की डायना स्राइडेर को 6 . 3, 6 . 3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । हैम्बर्ग की ही रहने वाली नोहा अकुगी को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिला था । अभी तक वह निचले दर्जे के आईटीएफ टूर्नामेंट ही खेलती आई है और फ्रेंच ओपन तथा विम्बलडन के क्वालीफाइंग दौर से बाहर हो गई थी ।

अब उनका सामना नीदरलैंड की 32 वर्ष की अरांतजा रूस से होगा जिसने डारिया साविले को 2 . 6, 6 . 3, 6 . 1 से हराया । पुरूष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को आर्थर फिल्स ने 6 .0, 6 . 4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । अब उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जिसने लुका वान आशे को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । वहीं लाज्लो जेरे ने गत चैम्पियन लोरेंजो मुसेत्ती को 7 . 5, 6 . 3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां वह चीन के झांग झिझेन से खेलेंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें