Site icon Dainik Savera Times

Norway Chess 2025: D Gukesh का टूटा सपना, Magnus Carlsen ने सातवीं बार जीता नॉर्वे शतरंज का खिताब

स्टवान्गर (नॉर्वे): नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज का सातवां खिताब जीत लिया है। वहीं अन्ना मुजीचुक ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 10 अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने के बाद डी गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुकेश की हार का मैग्नस कार्लसन को फायदा हुआ। उन्होंने 10वें राउंड में भारत के ही अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराकर 16 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। फैबियानो कारूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे तथा अर्जुन एरिगैसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

विश्व नंबर वन मैग्नस कार्लसन को अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ काले मोहरों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दबाव के बावजूद कार्लसन ने कुशलता के साथ खेलते हुए बचाव किया और बाजी पलटने में सफल रहे।

फैबियानो कारुआना ने आक्रामक खेल में विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश को हराया। जीत ने कारुआना को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि गुकेश अंतिम स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए। आखिरी में हिकारू नाकामुरा और वेई यी के बीच का खेल एक शांत ड्रॉ में समाप्त हुआ। वेई यी ने आर्मगेडन गेम में जीत हासिल की।

यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने नॉर्वे शतरंज महिला 2025 का खिताब अपने नाम किया। अंतिम दौर के मुकाबले में अन्ना मुजीचुक ने भारत की आर. वैशाली से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हारने के बावजूद 16.5 अंकों के साथ खिताब जीता। हमवतन कोनेरू हम्पी 15 अंक के साथ टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

Exit mobile version