Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोवाक जोकोविच और कोको गॉ क्वार्टर फाइनल में ,Swiatek हारी

September 4, 2023

नोवाक जोकोविच और कोको गॉ क्वार्टर फाइनल में ,Swiatek हारी

 

न्यूयॉर्क: पिछले दो दशक से अधिक समय में सेरेना विलियम्स के बाद कोको गॉ लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अपने देश की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई जबकि पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच ने अंतिम आठ में जगह बनाई । उन्नीस वर्ष की गॉ ने पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन 33 वर्ष की कैरोलिन वोज्नियाकी को 6 . 3, 3 . 6, 6 . 1 से हराया।

अब उनका सामना 20वीं वरीयता प्राप्त 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको से होगा जिसने गत चैम्पियन इगा स्वियातेक को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 1 से हराया। इस हार के साथ ही स्वियातेक अपनी नंबर एक रैंकिंग भी गंवा देंगी और एरिना सबालेंका पहली बार दुनिया की चोटी की खिलाड़ी बनेंगी। वहीं 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने क्वालीफायर बोरना गोजो को 6 . 2, 7 . 5, 6 . 4 से मात दी ।

अब उनका सामना अमेरिका के नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने स्विट्जरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर को 7 . 6, 6 . 4, 6 . 4 से हराया। यह जोकोविच का अमेरिकी ओपन में 13वां और फ्रिट्ज का पहला क्वार्टर फाइनल होगा। जोकोविच का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 7 . 0 का है। जोकोविच का अगली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्काराज की जगह नंबर एक पर काबिज होना तय हो गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें