New Zealand vs Bangladesh World Cup 2023: विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया। केन विलियम्सन हाथ में चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 107 गेंद पर 78 रन बनाए। इस दौरान विलियम्सन ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।
ICC World Cup 2023, NZ vs BAN, 11th Match: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, विल्लियम्सन और मिचेल की पारी ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

