Site icon Dainik Savera Times

NZ vs ENG, 1st Test: न्यूजीलैंड ने इंगलैंड के खिलाफ 8 विकेट पर बनाए 319 रन, विलियमसन शतक से चूके

क्राइस्टचर्च: केन विलियमसन ने चोट से वापस पर 93 रन की शानदार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की श्रृंृंखला के शुरुआती टैस्ट के पहले दिन इंगलैंड के खिलाफ 8 विकेट पर 319 रन बनाए। दिन का खेल जब 83 ओवर के बाद खत्म हुआ उस समय ग्लेन फिलिप्स 41 और टिम साउथी 10 रन बनाकर खेल रहे थे। साउथी इस श्रृंृंखला के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं। विलियमसन चोट के कारण पिछले महीने भारत में न्यूजीलैंड की 3-0 की ऐतिहासिक जीत के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने इस साल जून के बाद सिर्फ 2 टैस्ट और प्रथम श्रेणी का एक मैच खेला है। न्यूजीलैंड की टीम चाय के विश्रम से पहले तीन विकेट पर 193 रन बनाकर अच्छी स्थिति में लेकिन इंगलैंड ने दिन के आखिरी सत्र में विलियमसन सहित 5 विकेट झटक कर अच्छी वापसी की। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने 20 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट लिए।

अपने 33वें शतक से सात रन से चूकने वाले विलियमसन ने इस दौरान कप्तान टॉम लाथम (47) के साथ 58, रचिन (34) के साथ 68 और डेरिल मिचेल (34) के साथ 69 रन की साझेदारी के साथ न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में रखा। विलियमसन को टीम में विल यंग की जगह शामिल गया जो भारत में न्यूजीलैंड की श्रृंखला जीत के नायक रहे थे। यंग बल्लेबाजी के लिए मुश्किल भारतीय परिस्थितियों में 48.8 की औसत से 244 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए थे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने हालांकि धैर्य और एकाग्रता का शानदार नमूना पेश करते हुए अपनी वापसी को यादगार बनाया। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला और सलामी बल्लेबाज लाथम के साथ साझेदारी के 50 रन पूरे होने पर उनका योगदान सिर्फ 7 रन का था। नए गेंद का डट कर सामना करने के बाद उन्होंने पारी के 22वें ओवर में लगातार 2 चौके लगाए जिससे न्यूजीलैंड के रनों का शतक पूरा हुआ।

Exit mobile version