Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ODI World Cup 2023: बुलावे का इंतजार कर रहे हैं लियोन न्यू साउथ

October 8, 2023

ODI World Cup 2023: बुलावे का इंतजार कर रहे हैं लियोन न्यू साउथ

 

वेल्स: अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि अगर रत में चल रहे वनडे विश्व कप के दौरान उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ी तो वह इसके लिये तैयार हैं। एश्टोन एगर को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी जिसकी वजह से वह विश्व कप नहीं खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया के पास एडम जाम्पा के रूप में एक ही विशेषज्ञ स्पिनर है जबकि हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल दूसरा विकल्प है।

भारत की स्पिनरों की मददगार पिचों पर आस्ट्रेलिया को स्पिनर की कमी खलेगी। लियोन ने कहा ,‘‘ जब मैने देखा कि एश्टोन एगर टीम से बाहर है तो मैने एंड्रयू डोनाल्ड को संदेश भेजा कि मैं पूरे दस ओवर गेंदबाजी कर पा रहा हूं । अगर जरूरत होती है तो मैं विश्व कप में अपनी सेवायें दे सकता हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर जरूरत पड़ी तो मुझे वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है। उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया की यह टीम अच्छा प्रदर्शन करे और अपना लक्ष्य हासिल करे।’’ लियोन चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें