Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Olympic qualifiers हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला, हम चुनौती के लिए तैयार: Savita

January 5, 2024

Olympic qualifiers हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला, हम चुनौती के लिए तैयार: Savita

ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन यहां 16 से 19 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें मेजबान भारत सहित आठ देश शीर्ष तीन में जगह बनाकर जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में सविता ने कहा, ‘‘टीम प्रेरित है, विशेषकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद।

उन्होंने कहा,‘‘हमारी तैयारियां पूरी हैं और टीम में ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं जो अतीत में ओलंपिक क्वालीफायर खेल चुकी हैं और क्वालीफाई करने के लिए प्रदर्शन के आवश्यक स्तर को अच्छी तरह से समझती हैं। यह हमारे लिए करो या मरो का टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए तैयार हैं।’’

टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट में मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी, एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य को पूल ए में रखा गया है जबकि मेजबान भारत अमेरिका, न्यूजीलैंड और इटली के साथ पूल बी में है।

भारत की उप कप्तान निक्की प्रधान ने कहा, ‘‘टीम की हर सदस्य ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहती है। यह उनका सपना है और इस सप्ताह की शुरुआत में रांची पहुंचने के बाद हमने मैदान पर कुछ अच्छे ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया है। भारत अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से भिड़ेगा।

उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा। सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें