Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK में वापसी पर शार्दुल ने कहा, माही भाई से सीखने को बेकरार हूं!

March 16, 2024

CSK में वापसी पर शार्दुल ने कहा, माही भाई से सीखने को बेकरार हूं!

मुंबई: भारत के ऑलराऊंडर शादरुल ठाकुर हाल में मुंबई के साथ रणजी ट्राफी खिताब जीतने के बाद आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हैं क्योंकि पिछला चरण उनके लिए इतना अच्छा नहीं रहा था।

शादरुल 2018 से 2021 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे थे जिसके बाद 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स और 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। इस सत्र में वह फिर सीएसके में वापसी करेंगे जिसके लिए उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा गया। शादरुल ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो पिछला आईपीएल मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। वह पिछले सत्र में 11 आईपीएल मैच में महज सात विकेट ही झटक सके थे और बल्ले से 14.13 के औसत से रन जुटा पाए थे।

शादरुल ने कहा, मैं माही भाई के नेतृत्व में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। जब आप उनके साथ खेलते हो तो आप मैच से कुछ न कुछ जरूर सीखते हो। वह स्टंप के पीछे खड़े होकर आपका मार्गदर्शन करते रहते हैं जिससे आपके प्रदर्शन में निखार आता है। ठाकुर ने कहा कि धोनी की सबसे अच्छी खासियत है कि वह एक खिलाड़ी के प्रदर्शन को निखरने देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें