Site icon Dainik Savera Times

एक बार फिर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया नंबर-1

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी की बात सामने आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच हराने के बाद भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बन गई है। जानकारी के लिए विस्तार से बता दें के टीम इंडिया वनडे और टी20 में पहले से ही नंबर-1 की रैंकिंग पर थी और अब टेस्ट में भी टीम इंडिया नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है।

टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 की रैंकिंग पर पहुंची है। इस खबर को हर कोई सुनकर बेहद खुश हो रहा है और टीम को ढेरों बधाइयां दे रहा है। टी20 क्रिकेट में 267 रेटिंग्स प्वाइंट्स, वनडे क्रिकेट में 114 रेटिंग्स प्वाइंट्स और टेस्ट क्रिकेट में 115 रेटिंग्स प्वाइंट्स से टीम ने पहला स्थान ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर-1 पर मौजूद थी लेकिन पहले टेस्ट मैच में हार के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रेटिंग्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गई।

बता दें के बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों से हराया था। ये भारतीय टीम के लिए एतिहासिक जीत में से एक में शामिल हो गई।

Exit mobile version