Site icon Dainik Savera Times

अज्रेंटीना का मैत्री मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने को उमड़े 10 लाख प्रशंसक

ब्यूनस आयर्स : अज्रेंटीना का विश्व चैंपियन बनने के बाद स्वदेश में पहला मैत्री मैच देखने के लिए 10 लाख से अधिक प्रशंसक ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए उमड़ पड़े। लियोनेल मेसी की टीम 23 मार्च को पनामा के खिलाफ ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंटल डे नुनेज स्टेडियम में मैत्री मैच खेलेगी। अज्रेंटीना के फुटबॉल संघ ने इस मैच के लिए 63000 टिकट बिक्री के लिए रखे थे जिनकी कीमत 57 अमेरिकी डॉलर से 240 अमेरिकी डॉलर रखी गई थी।

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के कुछ समय बाद ही मैच के सभी टिकट बिक गए। टिकटों की कीमतों ने आíथक संकट से जूझ रहे दक्षिण अमेरिका के इस देश में चर्चा शुरू हो गई है लेकिन इसके बावजूद सभी टिकट केवल दो घंटे में बिक गए। अज्रेंटीना 28 मार्च को सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत में कुराकाओ के खिलाफ एक और मैत्री मैच खेलेगा। उस मैच के टिकट अभी उपलब्ध नहीं हैं।

Exit mobile version