Orange and Purple Cap holder: IPL 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) और शाम 7:30 से जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रोमांचक और रनों से भरपूर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रन का लक्ष्य हासिल किया, तो दूसरे मैच में SRH ने 229 रन का लक्ष्य हासिल किया।
आइए देखते हैं कि RR और SRH मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के सिर पर सजा है।
पॉइंट्स टेबल
अंकतालिका में पंजाब किंग्स ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। पंजाब 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मैचों से 10 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी, जानें कब से होगी बारिश
चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 7 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों से 3 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में नेट रन रेट की वजह से अंतर है।
ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने RR के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर इसे हासिल किया। अभिषेक के 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन हो गए हैं। इसमें 36 चौके और 28 छक्के शामिल हैं। केएल राहुल 7 मैचों की 7 पारियों में 357 रन बनाकर दूसरे और वैभव सूर्यवंशी 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।
पंजाब के खिलाफ दिल्ली के लिए राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जबकि राजस्थान के वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें- बस में हुआ बम धमाका, 7 लोगों की मौत, 17 घायल
पर्पल कैप
CSK के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...