Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: कार्तिक त्यागी ने पर्पल कैप की रेस में मारी एंट्री, जानें किसके सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप?

Orange and Purple Cap

Orange and Purple Cap

Orange and Purple Cap: IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराया। KKR की जीत में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। कार्तिक पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

पर्पल कैप
कार्तिक आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में अब तक 18 विकेट निकाल चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन 13 मुकाबलों में 24 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट झटके हैं। वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर 18 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। कार्तिक त्यागी 18 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, चौथे स्थान के लिए 5 टीमें आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा भारी

 

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वैभव आईपीएल 2026 में 13 मुकाबलों में 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रनों के साथ दूसरे नंबर वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासन 555 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन लगातार रन बना रहे साई सुदर्शन 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 554 रन बना चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ इस सीजन सर्वाधिक नर बनाने वाले बल्लबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

MI की खराब बल्लेबाजी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। MI ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

ये भी पढ़ें- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा से क्या लेकर लौटे PM Modi, किन-किन चीजों को लेकर हुए समझौते

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
हालांक, KKR ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही KKR ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Exit mobile version