Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: गिल को पीछे छोड़ आगे निकले मार्श, जानें किसके पास है पर्पल कैप

May 16, 2026

IPL 2026: गिल को पीछे छोड़ आगे निकले मार्श, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Orange and Purple Cap: आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हराया। LSG की इस जीत के नायक मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की दमदार पारी खेली।

मार्श ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं। मार्श इस सीजन खेले 12 मुकाबलों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 467 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में CSK की ओर से 20 रनों की पारी खेलने वाले संजू सैमसन आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन इस सीजन 12 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 450 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें- CSK की हार से पॉइंट्स टेबल में हलचल, RR को मिला फायदा, जानें क्या है टीमों की स्थिति

हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। क्लासेन 12 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बना चुके हैं। वहीं, साई सुदर्शन 501 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 मुकाबलों में 481 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। केएल राहुल 477 रनों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा बरकरार
RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन अब तक खेले 12 मुकाबलों में 22 विकेट निकाल चुके हैं। वही, गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलते हुए कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, राशिद खान 16 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (16 विकेट) पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इस सीजन खेल रहे कार्तिक त्यागी 16 विकेट लेकर छठे पायदान पर हैं।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें