Site icon Dainik Savera Times

ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, जानें कौन कितना पीछे?

Orange and Purple Cap

Orange and Purple Cap

Orange and Purple Cap: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रनों से हराया। GT की इस जीत में साई सुदर्शन ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 53 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप वापस ले ली है।

ऑरेंज कैप के लिए इन 2 प्लेयर्स में कड़ा मुकाबला
साई सुदर्शन के 14 मुकाबलों के बाद अब 638 रन हो गए हैं। वह इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दिए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन को कड़ी टक्कर अपने जोड़ीदार और जीटी के कप्तान शुभमन गिल से मिल रही है। गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Mission को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, AIAA ने दिया गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड

 

तीसरे स्थान पर सरके वैभव सूर्यवंशी
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 579 रनों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। विराट कोहली 542 रन बनाकर छठे नंबर पर मौजूद हैं।

भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत पर मंडराया खतरा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप बरकरार है। हालांकि, उनकी बादशाहत पर अब खतरा मंडरा रहा है। CSK के खिलाफ 3 विकेट लेने के साथ ही गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अब भुवनेश्वर की बराबरी कर ली है।

ये भी पढ़ें- Apple का App Scam पर बड़ा एक्शन: रोकीं 2.2 बिलियन डॉलर की फर्जी ट्रांजैक्शनस

 

बराबरी की रेस में कगिसो रबाडा
भुवनेश्वर और रबाडा दोनों ही 24 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, भुवनेश्वर ने 24 विकेट 13 मुकाबलों में चटकाए हैं, जबकि रबाडा ने 14 मैच लिए हैं। CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, GT के स्पिन गेंदबाज राशिद खान 19 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर काबिज हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 13 मुकाबलों में 18 विकेट झटके हैं और वह लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

Exit mobile version