Site icon Dainik Savera Times

Basketball Tournament के आयोजकों ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति नहीं मिलना है बड़ा झटका

 

मुंबई: एलीट प्रो तीन गुणा तीन बास्केटबॉल लीग ने रविवार को एक बयान में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं देने का भारतीय बास्केटबॉल महासंघ का फैसला देश के खिलाड़ियों के लिए ‘बड़ा झटका’ है। एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग (ईपीबीएल) और एलीट महिला प्रो बास्केटबॉल लीग (ईडब्ल्यूपीबीएल) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होना था।

बयान में कहा गया कि 26 सितंबर को भारतीय बास्केटबॉल महासंघ ने कई खिलाड़ियों की उम्मीदों को तोड़ दिया। लीग ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘लीग का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी खिलाड़ियों को एक पूर्व निर्धारित वेतन मिले जो भारत में युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक गंभीर करियर मार्ग सुनिश्चित करने की ईडब्ल्यूपीबीएल और ईपीबीएल की विचारधारा के अनुरूप है।

बयान में कहा गया कि घटनाक्रम से भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। बयान के अनुसार, ‘‘भारत में बास्केटबॉल के क्षेत्र में वर्तमान में पेशेवर लीग की कमी के कारण, यह किसी और के लिए नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका साबित होता है जिनके लिए यह प्रदर्शन करने और आजीविका कमाने का एक और रास्ता बन सकता था। उनका लक्ष्य एक दिन देश के लिए खेलना और भारत में बास्केटबॉल के संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनना है।

Exit mobile version