Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओसाका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल वार्म-अप टूर्नामेंट में करेंगी वापसी

November 10, 2023

ओसाका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल वार्म-अप टूर्नामेंट में करेंगी वापसी

​

ब्रिस्बेन: चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ब्रिस्बेन इंटरनेशनल वार्म-अप टूर्नामेंट से टेनिस में वापसी करेंगी। ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ओसाका के 31 दिसंबर-जनवरी में प्रतिस्पर्धा करेगी। वह 2024 सत्र की शुरूआत में सात स्पर्धा में भाग लेंगी। दो बार की ऑस्ट्रेलियन और यू.एस. ओपन विजेता ओसाका ने पिछले साल के गर्भवती होने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से आश्चर्यजनक रूप से नाम वापस ले लिया था।

पूर्व टेनिस नंबर खिलाड़ी ने एक जुलाई में बेटी शाई के जन्म दिया था। ओसाका ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं कोर्ट पर वापस आने और प्रतिस्पर्धा करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे हमेशा ब्रिस्बेन में अपना सत्र शुरू करना पसंद है और मैं वापसी का इंतजार नहीं कर सकती। यह मुझे इस गर्मी में शानदार वापसी के लिए तैयार करेगा।’’

ओसाका ने यूएस ओपन के पहले दौर में हारने के तुरंत बाद सितंबर 2022 में टोक्यो में एक कार्यक्रम के बाद से उसने दौरे पर प्रतिस्पर्धा नहीं की है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के अधिकारियों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि ओसाका 14 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले बड़े टूर्नामेंट के लिए मैदान में होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें