Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारा लक्ष्य पंजाब किंग्स को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना: रिकी पोटिंग

March 22, 2025

हमारा लक्ष्य पंजाब किंग्स को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना: रिकी पोटिंग

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोटिंग ने कहा कि उनका तात्कालिक लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिताब का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म करना है लेकिन उनका दीर्घकालिक लक्ष्य़ इस टीम को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना है। पंजाब ने इस सत्र के लिए पोटिंग को मुख्य कोच और श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है और वह पहली बार चैंपियन बनने के लक्षय़ के साथ मैदान पर उतरेगा। पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा।

पोटिंग ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अभी हमारा लक्षय़ आईपीएल जीतना है। जब मैं पहली बार धर्मशाला में शिविर में खिलाड़ियों से मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि हम पंजाब किंग्स को उसकी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा रातों रात नहीं होगा। हम इसके लिए सफर पर हैं। आपको इसे बनाना होता है।’’

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें