Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप 2027 की टिकटों के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन : ICC

October 14, 2026

विश्व कप 2027 की टिकटों के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन : ICC

दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसे 12 दिन पहले 2027 विश्व कप के टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से अब तक 142 देशों से डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं जो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वैश्विक रुचि को दर्शाता है।

आईसीसी के इस 50 ओवर के शीर्ष टूर्नामैंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे और इसका आयोजन 2 अक्तूबर से 21 नवंबर तक किया जाएगा। आईसीसी ने कहा, अब तक टिकटों के लिए 1 करोड़ 50 लाख 83 हजार 752 आवेदन मिले हैं जिसके लिए 142 देशों के प्रशंसकों ने 44 लाख 23 हजार 417 पंजीकरण कराए हैं। टिकटों के लिए पंजीकरण 21 नवंबर 2026 तक कराया जा सकता है जिसके ठीक एक साल बाद जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में फाइनल का आयोजन होगा।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, टिकटों की भारी मांग क्रिकेट विश्व कप की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा, पर्यटन स्थल के रूप में अफ्रीका के आकर्षण तथा टूर्नामैंट के आगाज से पहले आईसीसी और उसके साझेदारों की प्रचार गतिविधियों से पैदा हुई उत्सुकता का प्रमाण है। क्रिकेट विश्व कप 24 साल के अंतराल के बाद दक्षिण अफ्रीका लौट रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें