Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेस अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में नामित किए जाने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी बने

September 26, 2023

पेस अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में नामित किए जाने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी बने

नयी दिल्ली: भारत के दिग्गज खिलाड़ी और कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के विजेता लिएंडर पेस मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामित होने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।पचास वर्षीय पेस उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2024 के लिए नामांकित किया गया है। खिलाड़ी श्रेणी में उनके अलावा कारा ब्लैक, एना इवानोविच, कालरेस मोया, डैनियल नेस्टर और फ्लाविया पेनेटा को नामित किया गया है।

महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली चीन की खिलाड़ी ली ना 2019 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम के लिए नामित होने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी थी।पेस ने कहा,‘‘यह मेरे लिए काफी मायने रखता है कि मैं खिलाड़ियों की श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम के लिए नामित होने वाला एशिया का पहला खिलाड़ी हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें