Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

PAK vs BAN Test: पाकिस्तान कराची में बिना दर्शकों के होगा पाकिस्तान-बांग्लादेश का टेस्ट मैच, जानिए वजह

August 15, 2024

PAK vs BAN Test: पाकिस्तान कराची में बिना दर्शकों के होगा पाकिस्तान-बांग्लादेश का टेस्ट मैच, जानिए वजह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कराची के नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच दर्शकों के बिना आयोजित करने का फैसला किया है। यह फैसला अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। हालांकि, इस निर्णय ने कोविड-19 महामारी के दौर की याद दिला दी है।

खाली स्टेडियम में होगा दूसरा टेस्ट मैच
पीसीबी ने कहा कि, ‘हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। हालांकि, हमारे फैंस का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ ‘सभी उपलब्ध विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, हमने फैसला किया है कि सबसे सुरक्षित तरीका खाली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट आयोजित करना है।’

टिकट की बिक्री पर लगाई रोक
पीसीबी ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टिकटों की बिक्री स्थगित कर दी है। जिन फैंस ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें रिफंड प्राप्त होगा। बोर्ड ने किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया, लेकिन फैंस को आश्वासन दिया कि स्टेडियम के अपग्रेड का उद्देश्य उनके भविष्य के अनुभव को बेहतर बनाना है।

 पीसीबी ने आगे कहा कि, ‘हालांकि हमें इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है, लेकिन हम अपने मूल्यवान फैंस को आश्वस्त करना चाहते हैं कि स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन का उद्देश्य उनके अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रिनोवेशन का कार्य किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें