Site icon Dainik Savera Times

PAK vs BAN World Cup 2023: फखर और शफीक की पारी ने बांग्लादेश को हराकर सेमी फाइनल के रेस में पाकिस्तान को रखा बरकरार

PAK vs BAN World Cup 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अब्दुल्ला शफीक ने 68 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम नौ रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तीन विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में खुद को बरकरार रखा है। उसने कोलकाता में बांग्लादेशी टीम को बुरी तरह हराया। इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है। उसके सात मैचों में दो अंक ही हैं। बाकी बचे दो मैचों में जीत के बावजूद उसके छह अंक ही होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के अब सात मैचों में छह अंक हो गए हैं। अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Exit mobile version