Site icon Dainik Savera Times

PAK W vs NZ W: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार T20I सीरीज जीतकर रचा इतिहास

डुनेडिन: पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को दूसरा टी-20 मुकाबला 10 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान टीम ने आज यहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 137 रन बनाया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर शावाल जुल्फिकार सात रन के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका। वहीं मुनीबा अली 35 रन बनाकर आउट हुईं। आलिया रियाज ने नाबाद 32 रन बनाये और पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने 21 रन का योगदान दिया।

 

Exit mobile version