दुबई: पाकिस्तान ने लंबू गेंदबाज मोहम्मद जीशान ने छह विकटो और उसके बाद अजान अवैस नाबाद 56 रन और साद बेग की 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत शुक्रवार को अंडर 19 एशियाकप में नेपाल को सात विकेटों से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम ने 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान 153 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान के लिए अवैस ने नाबाद 56 रन,बेग ने 50 रन, शाहजेब खान ने 15 रन और मोहम्मद जीशान ने 20 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन शून्य पर आउट हुये।