Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka के खिलाफ वर्षा बाधित मैच में Pakistan ने चुनी बल्लेबाजी

September 15, 2023

Sri Lanka के खिलाफ वर्षा बाधित मैच में Pakistan ने चुनी बल्लेबाजी

 

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर चरण के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने गुरूवार को टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।आर प्रेमदास स्टेडियम पर बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से शाम पांच बज कर 15 मिनट पर शुरू हुआ। बारिश के कारण यह मैच 45-45 ओवर का होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपनी अपनी टीमों में दो बदलाव किये हैं।

इमाम उल हक की जगह फखर जमा को टीम में शामिल किया गया है जबकि बुखार से पीड़ति सउद शकील की जगह अब्दुल्लाह शफीक लेंगे। इसी तरह श्रीलंका ने कुसल परेरा और प्रमोद मदुशान को अंतिम एकादश में जगह दी है। टास के बाद पहले बल्लेबाजी के अपने फैसले को सही ठहराते हुये पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि मौसम के रूख को देखते हुये हमारा लक्ष्य तेजी से रन बनाना और विपक्षी टीम पर दवाब बनाना होगा।

उधर श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। बारिश करीब है, पिच से स्पिनरों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है।

टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: फखर जमां, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी और ज़मान खान श्रीलंका : पथुम निसांका,कुसल परेरा,कुसल मेंडिस,सदीरा समरविक्रमा,चरित असलांका,धनंजय डी सिल्वा,दासुन शनाका (कप्तान),दुनिथ वेलालागे,महेश थीक्षणा,प्रमोद मदुशन और मथीशा पथिराना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें