
हैदराबाद: एक दिवसीय विश्वकप के मुकाबले में नीदरलैंड ने शुक्रवार को टॉस जीत कर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल में नीदरलैड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले पर कहा ‘‘ विकेट अच्छा लग रहा है और उम्मीद है कि दूसरी पारी में इस पर खेलना आसान रहेगा। हालिया सालों में हमने पाकिस्तान का काफी सामना किया है और उम्मीद है कि हम इस मैच में अच्छा करेंगे।
पढ़ें बड़ी ख़बरें: Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए जापान से भिडंत के लिए तैयार
उधर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा ‘‘ भारत में लोग अच्छे से हमारा ख्याल रख रहे हैं। हमें अपने ओपनर्स फख़र और इमाम पर भरोसा है। हम 290 से 300 प्लस का स्कोर बनाने को देख रहे हैं। हसन और शाहीन की टीम में वापसी हुई है।’ रमीज़ राजा ने अपनी पिच रिपोर्ट में बताया है कि पिच पर कोई घास नहीं है। स्क्वेयर बाउंड्री छोटी है। पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी आसान हो सकती है।
पढ़ें बड़ी ख़बरें: फिल्म गणपथ का पहला गाना हम आए हैं हुआ रिलीज
गेंदबाज़ों के लिए काफी मुश्किल होने वाली है और जो गेंदबाज़ विविधता लाएंगे वही सफÞल हो पाएंगे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लेकर टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगी। पाकिस्तानी टीम लगभग एक हफ्ते से हैदराबाद में ही है और उन्होंने अपने दोनों अभ्यास मुकाबले भी यहीं खेले हैं। ऐसे में उन्हें यहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव हो चुका होगा। दूसरी ओर नीदरलैंड्स का पहला अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरा नहीं हो पाया था और भारत के खिलाफ तो उन्हें मैदान में उतरने का मौका ही नहीं मिला था।
टीमें इस प्रकार हैं: पाकिस्तान : फख़र ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, सउद शकील, इफ्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।
नीदरलैंड : विक्रमजीत सिंह,मैक्स ओ‘डाउड,कॉलिन ऐकरमैन,बास डलीडे,एन अनिल तेजा,स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साक़िब ज़ुल्फ़िक़ार,लोगन वैन बीक,रुलॉफ वैन डर मर्व,आर्यन दत्त,पॉल वैन मीकरेन।
मेष: दिन शुभ रहेगा...