Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संन्यास का फैसला बदला, T20 World Cup के लिए उपलब्ध

कराची: पाकिस्तान के बायें हाथ के विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदल लिया है और वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप में चयन के लिये उपलब्ध होंगे।

आमिर को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में 2010 से 2015 के बीच प्रतिबंध झेलना पड़ा था और वह कुछ समय के लिये जेल भी गया था । उसने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

वह दुनिया भर में टी20 लीग खेल रहा है और अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे वापसी के लिये मना लिया है।

आमिर ने एक्स पर लिखा ,‘‘पाकिस्तान के लिये खेलना सपना है। जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं कि हमें अपने फैसले बदलने पड़ते हैं। मेरे और पीसीबी के बीच सकारात्मक बात हुई है और उन्होंने मुझे यह महसूस कराया है कि पाकिस्तान क्रिकेट को मेरी जरूरत है और मैं अभी भी खेल सकता हूं।’’ आमिर ने पाकिस्तान के लिये आखिरी टी 20 मैच अगस्त 2020 में मैनचेस्टर में खेला था।

Exit mobile version