Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान की चोटिल खिलाड़ियों की समस्या जारी, नोमाल अली बची हुई आस्ट्रेलिया श्रृंखला से बाहर

सिडनी: पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ‘अपेंडिक्स’ दर्द की वजह से हुई सर्जरी के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बचे हुए हिस्से से बाहर हो गये। नोमान अली इस तरह दो दिन के अंदर दौरा करने वाली पाकिस्तानी टीम से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। अली पिछले हफ्ते पर्थ में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे जिसमें पाकिस्तान को 360 रन से हार मिली थी।

उनकी शनिवार को मेलबर्न में ‘अपेंडिसाइटिस’ के लिए सर्जरी करायी गयी। पाकिस्तानी टीम के बयान के अनुसार, ‘‘नोमान अली ने कल अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी जांच की गयी और स्कैन में पता चला कि यह दर्द ‘अपेंडिक्स’ के कारण हो रहा है। ’’ बयान के मुताबिक, ‘‘सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हैं।

उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी। ’’ तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद भी गुरुवार को पसली के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ और मांसपेशियों में ंिखचाव के कारण बची हुई श्रृंखला से बाहर हो गये थे, उन्होंने पर्थ में टेस्ट पदार्पण में 128 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

Exit mobile version