Site icon Dainik Savera Times

पैराग्वे को 1-0 से हराकर पनामा ने महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

पनामा ने गुरुवार को यहां पैराग्वे को प्ले ऑफ में 1-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस साल होने वाले फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप का 32वां और अंतिम स्थान हासिल किया।पनामा की ओर से मैच का विजयी गोल स्थानापन्न खिलाड़ी लिनेथ सेकेनो ने 75वें मिनट में हैडर से दागा जिससे टीम पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।

पनामा को विश्व कप के ग्रुप एफ में ब्राजील, जमैका और फ्रांस के साथ जगह मिली है। पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में हुए 10 टीम के अंतर महाद्वीपीय प्ले ऑफ टूर्नामेंट से क्वालीफाई करने वाली पनामा तीसरी टीम है। इससे पहले हैती और पुर्तगाल ने भी पहली बार टूर्नामेंट में जगह बनाई।

Exit mobile version