Site icon Dainik Savera Times

घुटने पर चोट लगने के कारण मैदान छोड़ बाहर गए पंत

बेंगलुरु: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को विकेटकीपिंग करते समय दाहिने घुटने पर चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पंत के घुटने में कुछ सूजन थी और टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी। पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के दौरान घुटने की गंभीर चोट से उबर कर आए हैं।

Exit mobile version