Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंत की गतिशीलता उनके और भारतीय टीम प्रबंधन के लिये अच्छा संकेत : पीटरसन

April 18, 2024

पंत की गतिशीलता उनके और भारतीय टीम प्रबंधन के लिये अच्छा संकेत : पीटरसन

अहमदाबाद। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में ऋषभ पंत की गतिशीलता उनके और भारतीय टीम प्रबंधन के लिये टी20 विश्व कप से पहले अच्छा संकेत है। पंत ने इस मैच में दो कैच लपके, एक स्टम्पिंग की और 16 रन भी बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया और पंत को उनकी विकेटकीपिंग के लिये ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया।

जून में होने वाले टी20 विश्व कप में पंत भारतीय टीम में विकेट कीपर की जगह के लिये प्रबल दावेदार हैं। पीटरसन ने ‘स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव’ से कहा ,‘‘उसे इस तरह की गतिशीलता से काफी प्रोत्साहन मिला होगा। यह टीम इंडिया के लिये भी अच्छा है। चोट से लौटने के बाद उसे मैच अभ्यास की जरूरत है। वह भयावह चोट से लौटा है लिहाजा गेम टाइम उसके लिये अहम है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ टी20 विश्व कप से पहले उसे 14 . 15 आईपीएल मैच खेलने चाहिये। इतना खेलने पर वह तैयार हो जायेगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें