Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंत ने बिना किसी सहारे के चलने का वीडियो पोस्ट किया

May 6, 2023

पंत ने बिना किसी सहारे के चलने का वीडियो पोस्ट किया

नयी दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद हुई सर्जरी से अच्छी तरह उबर रहे हैं क्योंकि अब वह बैसाखियों के बिना चलने में सक्षम हैं।पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना में घायल हुए पंत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैसाखी के बिना चलने का एक वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में 25 वर्षीय पंत को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी बैसाखियों को फेंक कर बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा जा सकता है। वह एनसीए में इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। पंत ने वीडियो के साथ लिखा, ‘‘खुशी है कि अब बैसाखी की जरूरत नहीं।’’ पंत ने 2021 और 2022 आईपील में दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई की लेकिन वह कार दुर्घटना के कारण मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें