Site icon Dainik Savera Times

खराब मौसम के बावजूद प्राचीन खेलों के जन्मस्थली यूनान में जलाई गई पेरिस ओलंपिक की लौ

प्राचीन ओलंपिया (यूनान): पेरिस ओलंपिक में जलने वाली लौ दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर जलाई गयी। बादलों के कारण मंगलवार को पारंपरिक तरीके से लौ जलाने के प्रयास विफल हो गये। पारंपरिक तरीके में चांदी की मशाल जलाने के लिए सूरज का इस्तेमाल किया जाता है जिसके लिए प्राचीन यूनान की पुजारिन की पोशाक पहने एक युवती हाथ में मशाल लिये रहती थी।

बल्कि मंगलवार को एक ‘बैकअप’ लौ का उपयोग किया गया था जिसे सोमवार को अंतिम ‘रिहर्सल’ के दौरान उसी स्थान पर जलाया गया था। मशाल को मशालधारियों की एक रिले द्वारा प्राचीन ओलंपिया के खंडहर मंदिरों और खेल मैदानों से ले जाया जायेगा। यूनान में रिले की 11 दिवसीय यात्रा एथेंस में पेरिस 2024 के आयोजकों को सौंपने के साथ समाप्त होगी।

Exit mobile version