Site icon Dainik Savera Times

Paris Olympics 2024 India Schedule: भारत को मिल सकते हैं आज तीन मेडल, जानें आज पूरे दिन का शेड्यूल

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में भारत का मेडल का खाता खुल गया है। रविवार को 22 साल की महिला शूटर मनु भाकर ने देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत का इस ओलंपिक में यह पहला मेडल था। अब भारत सोमवार यानी 29 जुलाई को कुल 3 मेडल और जीत सकता है, जिसमें दो मेडल शूटिंग और एक तीरंदाजी में आने की उम्मीद है।

रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। 22 वर्षीय भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर निशानेबाजी में 12 साल के भारत के ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया और भारत के लिए इसी स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं। आज (सोमवार) भारतीय दल से यही प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद की जा रही है। पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन भारत को 2-3 पदक की उम्मीद है। भारत को तीसरे दिन भी शूटिंग में पदक मिल सकता है।

आज शूटिंग में पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल मैच है। वहीं, आर्चरी में भी भारत की मेंस टीम मेडल जीतने के इरादे से उतरेगी। रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता के लिए भी ओलंपिक में मेडल जीतने का मौका है। दोनों निशानेबाज आज अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में हिस्सा लेंगे। तीरंदाजी टीम भी अपना दमखम दिखाएगी। इसके अलावा बैडमिंटन, हॉकी और टेबल टेनिस के क्षेत्र में भी भारतीय दल के कई मुकाबले होने वाले हैं।

जानें कैसा होगा पूरे दिन (29 जुलाई) का शेड्यूल:

दोपहर 12 बजे: बैडमिंटन, पुरुष युगल ग्रुप मैच (सात्विक-चिराग बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल)

दोपहर 12:45 बजे, शूटिंग : (10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड) मनु भाकर और सरबजोत सिंह; रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा

दोपहर 12:50 बजे : बैडमिंटन, महिला युगल ग्रुप मैच (तनीषा कार्स्टो-अश्विनी पोनप्पा बनाम नामी मात्सुयामा-चीहारू शिदा)

दोपहर 1 बजे : शूटिंग, पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन, (पृथ्वीराज)

दोपहर 1 बजे : शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल (रमिता जिंदल)

दोपहर 3:30 बजे : शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (अर्जुन बाबुता)

4:15 बजे : हॉकी, पुरुष पूल बी मैच (भारत बनाम अर्जेंटीना)

5:30 बजे : बैडमिंटन, पुरुष एकल (ग्रुप चरण), लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैराग्गी

मेंस रिकर्व टीम क्वार्टर फाइनल, शाम 6:31 बजे : तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव

मेंस रिकर्व टीम सेमीफाइनल (अगर क्वालीफाई होते है तो) 7:40 बजे : (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

मेंस रिकर्व टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच (अगर सेमीफाइनल हार जाते हैं) 8:18 बजे : (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

मेंस रिकर्व टीम गोल्ड मेडल मैच (अगर क्वालीफाई करते हैं तो) 8: 41 बजे (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

11:30 बजे टेबल टेनिस महिला एकल राउंड ऑफ 32, श्रीजा अकुला।

Exit mobile version