पेरिस: IOC सदस्य, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक में इंडिया हाउस की झलक दिखाई। यह भारत का पहला कंट्री हाउस है, जो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों का घर है। इंडिया हाउस की स्थापना रिलायंस फाउंडेशन और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की दीर्घकालिक साझेदारी की महत्वाकांक्षाओं के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को बढ़ाना, राष्ट्रीय खेल महासंघों का समर्थन करना और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की आकांक्षा के साथ एक वैश्विक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की साख का निर्माण करना है।
वीडियो में नीता अंबानी कहती हैं, “पहली बार भारत में हमारे एथलीटों के लिए एक घर है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ हम अपने भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन करेंगे और उनका जश्न मनाएंगे।” उन्होंने कहा, “इंडिया हाउस में बनारस और कश्मीर के शिल्प प्रदर्शित किए गए हैं। यहां खूबसूरत हस्तशिल्प और पारंपरिक भारतीय आभूषण भी हैं।” उन्होंने वीडियो में आगे कहा, “यह हमारी परंपराओं, हमारी कला और संस्कृति और हमारे एथलीटों का जश्न मनाने और उनका उत्साहवर्धन करने के बारे में है।”
वीडियो में गीत और नृत्य, तकनीक और परंपरा को दिखाया गया है। और हां, भारत में कोई भी उत्सव भारतीय भोजन और बॉलीवुड संगीत के बिना पूरा नहीं होता। वीडियो में गायक शान को इंडिया हाउस के लॉन्च समारोह के दौरान मंच पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। नीता अंबानी को भी इंडिया हाउस में अन्य मेहमानों के साथ धुनों पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। ओलंपिक 26 जुलाई को शुरू हुआ और 11 अगस्त को समाप्त होगा।
